By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देहरा प्रकरण पर भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, मेडिकल कॉलेज फर्नीचर खरीद को लेकर भी उठाए सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > देहरा प्रकरण पर भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, मेडिकल कॉलेज फर्नीचर खरीद को लेकर भी उठाए सवाल
himachalpolitical

देहरा प्रकरण पर भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, मेडिकल कॉलेज फर्नीचर खरीद को लेकर भी उठाए सवाल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/23 at 5:32 PM
Share
Rajender Rana
Rajender Rana

हमीरपुर, अरविन्द-:प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एवं विधायक राजेंद्र राणा ने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देहरा में विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई की है। राणा ने कहा कि सरकार को विकास संबंधी सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

राजेंद्र राणा ने कहा कि विधायक की ऐच्छिक निधि का उपयोग करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी होती है और इस पर अनावश्यक सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि देहरा उपचुनाव के दौरान महिला मंडलों को आर्थिक सहायता वितरित की गई थी, लेकिन उस समय किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला मंडलों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है तो पूरे प्रदेश के महिला मंडलों को समान रूप से सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

इस दौरान राणा ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित फर्नीचर खरीद को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत वाले फर्नीचर को 38 करोड़ रुपये में खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछा कि फर्नीचर खरीद की फाइल पर अब तक हस्ताक्षर क्यों नहीं हुए और खरीद प्रक्रिया में देरी की वजह क्या है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि पहले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को खरीद प्रक्रिया की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उससे यह अधिकार वापस क्यों लिया गया।

शिमला में भाजपा और कांग्रेस के आमने-सामने हुए विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का लोकतांत्रिक अधिकार है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर भाजपा मुख्यालय का घेराव कर रही है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।वहीं, दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के संबंध में पूछे गए सवाल पर राजेंद्र राणा ने टिप्पणी करने से परहेज करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार से जुड़ा विषय है और वह इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते।

TAGGED: hamirpur BJP state President
Chandrika July 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देवरी स्कूल भवन को शिफ्ट न करने के मामले पर  हाईकोर्ट में सरकार को लगी फटकार
Next Article नीट पेपर लीक पर केंद्र पर बरसे रोहित ठाकुर, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर दिया जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक पर केंद्र पर बरसे रोहित ठाकुर, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर दिया जोर

Ago

देवरी स्कूल भवन को शिफ्ट न करने के मामले पर  हाईकोर्ट में सरकार को लगी फटकार

Ago

जयदेवी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, चालक सुरक्षित, पुलिस कर रही हादसे की जांच

Ago
CM Sukhwinder Singh

खेलों के जरिए नशे के खिलाफ जनआंदोलन बनेगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?