By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला मॉल रोड डक्ट प्रोजेक्ट पर भाजपा का हमला, 260 करोड़ खर्च पर उठाए सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला मॉल रोड डक्ट प्रोजेक्ट पर भाजपा का हमला, 260 करोड़ खर्च पर उठाए सवाल
himachal

शिमला मॉल रोड डक्ट प्रोजेक्ट पर भाजपा का हमला, 260 करोड़ खर्च पर उठाए सवाल

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/03/30 at 2:48 PM
Share

संजू ,शिमला | शिमला मॉल रोड और आसपास चल रहे डक्ट प्रोजेक्ट को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने इस परियोजना पर सवाल उठाते हुए इसे जनता के पैसे की बर्बादी करार दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग 260 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाला यह प्रोजेक्ट बिना किसी ठोस आवश्यकता और योजना के शुरू किया गया है।

केशव चौहान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत उपलब्ध कराए गए धन का उपयोग ऐसे स्थानों पर किया जा रहा है, जहां इसकी वास्तविक आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनता पर जबरन थोपी गई है, जिसका न तो ट्रैफिक सुधार में कोई स्पष्ट योगदान दिख रहा है और न ही आम नागरिकों को कोई प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले बेनिफिट-कॉस्ट एनालिसिस, ट्रैफिक स्टडी और पब्लिक इम्पैक्ट का मूल्यांकन किया जाना चाहिए, लेकिन इस मामले में इन मानकों की अनदेखी की गई है। बिना उचित आकलन के शुरू किए गए इस कार्य के कारण अब शिमला के मॉल रोड और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस निर्माण कार्य के चलते व्यापार, पर्यटन और स्थानीय लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। लंबे समय से जारी काम के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी बाधित है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

भाजपा नेता ने मांग की है कि सरकार इस परियोजना को लेकर श्वेत पत्र जारी करे और स्पष्ट करे कि इस पर खर्च किए जा रहे सैकड़ों करोड़ रुपये का वास्तविक लाभ क्या है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और सरकार को जवाब देना होगा।

 

Karuna March 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना के प्राइवेट अस्पताल से डॉक्टर की कार और सामान चोरी, CCTV में कैद आरोपी
Next Article निजी बस ऑपरेटरों ने एंट्री टैक्स वसूली पर उठाए सवाल, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?