By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
himachalNews

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/22 at 6:37 PM
Share
शिमला, संजू -:शिमला शहर में बढ़ती रेहड़ी-फड़ी गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्थित व्यापार को लेकर स्थानीय संगठनों ने चिंता जताई है। इसी कड़ी में हिंदू संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता  से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। समिति ने शहर में बिना अनुमति संचालित हो रही रेहड़ियों और फड़ियों पर नियंत्रण की मांग उठाई है।
समिति के प्रतिनिधियों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे अनियमित ढंग से व्यापार होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि सार्वजनिक स्थलों पर व्यापार के लिए स्पष्ट नियम तय किए जाएं और सभी व्यापारियों के लिए एक समान व्यवस्था लागू की जाए।समिति के नेताविजय शर्मा  ने कहा कि शहर में व्यापार करने वाले लोगों का पंजीकरण और सत्यापन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि कानून व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं पर किसी प्रकार का दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर व्यवसाय न करे।ज्ञापन में शहर की स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और स्थानीय व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्थायी नीति बनाने की मांग की गई है। समिति ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार और प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे और सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाएंगे, ताकि शहर में व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बना रहे।
TAGGED: Shimla Hindu Sangharsh samiti
Chandrika May 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी
Next Article हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?