बिलासपुर, सुभाष-:भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन माफिया और चिट्टा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावे केवल बयानबाजी तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर अवैध गतिविधियां जारी हैं।
चंदेल ने कहा कि अवैध खनन से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है और पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है। कई क्षेत्रों में रात के समय भारी मशीनों से खनन हो रहा है, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम है।नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि चिट्टा माफिया युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। सरकार को छोटे स्तर के आरोपियों के बजाय पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि प्रदेश को नशामुक्त बनाया जा सके।उन्होंने प्रदेश के प्रवेश द्वार पर लगाए गए टैक्स का भी विरोध किया। उनका कहना था कि पर्यटन आधारित राज्य में बाहरी पर्यटकों पर अतिरिक्त कर लगाने से स्थानीय कारोबार प्रभावित होगा और पर्यटक अन्य राज्यों का रुख कर सकते हैं।
TAGGED:
Bilaspur District BJP president
Chandrika
