By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीटिंग क्षमता बढ़कर 32
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीटिंग क्षमता बढ़कर 32
himachalNews

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीटिंग क्षमता बढ़कर 32

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/02/23 at 6:35 PM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला-:एचआरटीसी के बेड़े में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही हैं। इन बसों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि बसों में लगेज बॉक्स की जगह दो अतिरिक्त सीटें लगाई जाएंगी, जिससे सीटिंग क्षमता बढ़कर 32 हो जाएगी। साथ ही पीछे बैठने वाले यात्रियों को सामने की ओर बेहतर दृश्यता भी मिल सकेगी।यह जानकारी एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में आयोजित नई इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल के दौरान दी।
वर्कशॉप में निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि नई बसों में सवार होने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए एंट्री स्टेप को ऊपर-नीचे करने की सुविधा दी गई है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेशभर में इन बसों का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान बसों की परफॉर्मेंस, एवरेज और तकनीकी खामियों का आंकलन किया जाएगा। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ यह रिपोर्ट तैयार करेंगे कि किस रूट पर बस ने कितना औसत दिया। उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसों से 180 किलोमीटर तक की एवरेज मिलने की संभावना है, हालांकि शिमला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 173-174 किलोमीटर तक का औसत सामने आया है।
अजय वर्मा ने कहा कि ट्रायल के दौरान बसों में पाई जाने वाली 10 से 12 कमियों को कंपनी के संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि अंतिम सप्लाई से पहले आवश्यक सुधार किए जा सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि अप्रैल के अंत तक 50 प्रतिशत नई इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।नई बसों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी बेहतर बैटरी बैकअप है। पहले की इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर 120 से 125 किलोमीटर तक चलती थीं, जबकि नई बसें कम समय में चार्ज होकर लगभग 180 किलोमीटर तक दौड़ सकेंगी।
रूट निर्धारण की प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इस पर विभाग के आरएम और डीएम कार्य कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि इन बसों को पठानकोट और होशियारपुर तक भी संचालित किया जाए। इसके अलावा पुराने फ्लीट को चरणबद्ध तरीके से बदलने और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन बसों को चलाने की योजना है। प्रत्येक इलेक्ट्रिक बस की लागत करीब 1.71 करोड़ रुपये है और इसकी मेंटेनेंस संबंधित कंपनी द्वारा की जाएगी।
TAGGED: Dharamshala HRTC bus
Chandrika February 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह ने घणाहट्टी में विकास कार्यों को दी रफ्तार, 24 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला
Next Article भाजपा बिलासपुर के जिला अध्यक्ष का सरकार पर हमला..भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र को लेकर उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?