By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP प्रत्याशी आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना…डेढ़ साल के कार्यकाल में किया गया प्रताड़ित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BJP प्रत्याशी आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना…डेढ़ साल के कार्यकाल में किया गया प्रताड़ित
himachalpolitical

BJP प्रत्याशी आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना…डेढ़ साल के कार्यकाल में किया गया प्रताड़ित

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/06/25 at 6:13 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपने जन आशीर्वाद अभियान के तहत आज डिडवी मोरसू,टिककर सहित अन्य क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आशीष शर्मा ने गाँवों का दौरा कर लोगों के साथ मुलाकात की व विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को हमेशा की तरह अपार समर्थन व मत देने की अपील की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह लगातार 5 सालों से जनता के बीच चल रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हमीरपुर की जनता उन्हें इस बार भी भारी मतों से विजय प्राप्त करवाकर विधानसभा भेजेगी। विधानसभा में जाकर एक बार फिर से लोगों की आवाज़ को बुलंद करेंगे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष राजकुमारी, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे ।
आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान केवल उन्हें प्रताड़ित करने का ही काम किया है और जो भी विकास के कार्य उनके पास भी लेकर जाते थे उन्हें कभी पूरा नहीं करते थे.उन्होंने कहा कि अब चुनावों के समय में केंद्र की भाजपा सरकार की परियोजनाएँ के कार्यो को कांग्रेस प्रत्याशी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने का दुष्प्रचार कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कहते हैं कि वह जनसेवा के लिए चुनाव में आए हैं लेकिन जिस पेशे में वह थे उससे बड़ा जनसेवा का कार्य कोई हो ही नहीं सकता। वह चिकित्सक रहकर भी लोगों की सेवा कर सकते थे,लेकिन सत्ता के लोभ के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ी व अब चुनावी मैदान में है। वह लगातार झूठी बयानबाजी कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।आशीष शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहा है।

TAGGED: Hamirpur BJP candidate Ashish Sharma
Chandrika June 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायको को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने है हर्ष महाजन, घोटालों की होगी जांच: अनिरुद्ध सिंह
Next Article सोलन सब्जी मंडी में 830 रुपए प्रति क्रेट के हिसाब से बिका टमाटर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?