सोलन:भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-इस सीजन में टमाटर ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.मंगलवार को सोलन सब्जी मंडी में टमाटर 830 रुपए प्रति क्रेट के हिसाब से बिका है, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक रेट है.संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में टमाटर का रेट और अधिक बढ़ सकता है। जबकि बीते दिवस टमाटर 650 रुपए प्रति क्रेट तक बिका था.
मंगलवार को सोलन सब्जी मंडी में टमाटर की करीब 10 हजार क्रेट बिकने के लिए पहुंची है।मौसम में आए परिवर्तन के साथ टमाटर की खेप भी बढ़ने लगी है। सोलन मंडी में अब तक करीब 5 लाख से अधिक क्रेट बिकने के लिए पहुंच चुकी है. संभावना जताई जा रही है कि इस सीजन में एक करोड़ से अधिक टमाटर की क्रेट मंडी में आ सकती है.बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष उत्पादन भी अधिक बताया जा रहा है बंपर पैदावार के साथ किसानों को टमाटर का अच्छा रेट भी मिलने की उम्मीद है.
