नाहन/देवेन्द्र कुमार: एकादशी के पावन अवसर पर पवित्र रेणुका जी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बता दें कि आज के दिन झील में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है और श्रद्धालुओ की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले में दूसरे दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने भगवान परशुराम और मां रेणुका जी का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ पवित्र झील में आस्था की डुबकी लगाई। मान्यता है कि आज के दिन यहां स्नान करने से सभी शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं, वहीं मनोकामना पूर्ति होती है। आज के दिन यहां ना केवल बाहरी राज्य से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि मां रेणुका व भगवान परशुराम से उनकी आस्था जुड़ी हुई है।
