By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP का दावा, हिमाचल में बनने जा रही एक मजबूत सरकार, बैठक में ये नेता रहे मौजूद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > BJP का दावा, हिमाचल में बनने जा रही एक मजबूत सरकार, बैठक में ये नेता रहे मौजूद
electionhimachalpolitical

BJP का दावा, हिमाचल में बनने जा रही एक मजबूत सरकार, बैठक में ये नेता रहे मौजूद

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/20 at 6:11 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: भाजपा हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आज परमाणु में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, डॉक्टर राजीव बिंदल, डॉक्टर सिकंदर कुमार, राजीव भारद्वाज, पवन राणा और भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे विशेष रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से उत्तम कार्य किया है। जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी पूरे चुनाव में फ्रंट फुट पर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन में भाजपा नेता मंगल पांडे द्वारा अच्छा कार्य किया गया है और उनकी योजनाएं महत्वपूर्ण साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी नीतियों की अच्छी प्लानिंग की और उसकी एग्जीक्यूशन पर भी उत्तम ध्यान दिया है।

चुनाव सभ्यता और सहजता के साथ लड़ा और इन चुनावों में भाजपा को ओर से प्रबंधन में कोई कमी नहीं हुई। पूरे प्रदेश में सभी नेताओं द्वारा अच्छा काम किया गया और उनके सभी कार्यक्रम भी अच्छे हुए , जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी नेता का कार्यक्रम बना और वह रद्द नहीं हुआ ,इसको उत्तम प्रबंधन कहते हैं। भाजपा के सभी 18 विभागों ने अच्छा काम किया है। चुनाव सामग्री की दृष्टि से भी प्रदेश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रही। भाजपा का कार्यकर्ता घर-परिवार छोड़कर दिन-रात अच्छे चुनाव प्रबंधन के लिए काम कर रहा था, जिसके लिए सभी को विशेषकर बधाई। इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलना तय है और भाजपा हिमाचल प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

BJP ने चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से अच्छा कार्य किया

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से बहुत ही अच्छा कार्य किया है और हम हिमाचल प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को इस काम के लिए विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो 365 दिन काम करता है, जब चुनाव निपटने के बाद सभी पार्टिया सो जाती है, भाजपा फिर भी काम करती है।

परिणाम अच्छा ही आएगा

राजीव बिंदल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रबंधन के लिए अच्छा काम किया है और सभी कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को मजबूत करने के बाद काम कर रहे थे, उसका परिणाम अच्छा ही आएगा और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की एक मजबूत सरकार बनने जा रही है।

TAGGED: himachal Assembly Election 2022, Jairam Thakur, Rajiv Bindal, solan, Suresh Kashyap
admin November 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला की खूबसूरती बढ़ा रहे नेकचंद के स्टैच्यू, अब नगर निगम ऑफिस के बाहर लगाए जाएंगे
Next Article नूरपुर व जसूर में पुलिस ने छेड़ी मुहिम, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?