संजीव महाजन, नूरपुर: लोगों से यातायात नियमों का पालन करवाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस की ओर से नूरपुर और जसूर में खास अभियान चलाया गया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न के दिशा-निर्देशों पर चलाया जा रहा है जिसके तहत नूरपुर व कस्बा जसूर में पुलिस की ओर से नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर बिना नंबर, बिना हेलमट के चालान कर जुर्माना पुलिस की ओर से वसूल किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया की नूरपुर से काफ़ी शिकायतें आ रही थी क़ई यहां प्रेशर हॉर्न वाली बाइक, बिना नंबर वाली बाइक व बिना हैलमेट के लोग घूम रहे हैं और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक विशेष अभियान चलाया गया है ताकि लोग मोटर वाहन अधिनियम का पालन करें ओर हैलमेट लगाकर वाहन को चलाए। वहीं प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल ना करते हुए ओवर स्पीड से वाहन ना चलाएं। अशोक रत्न ने कहा की हमने ये कोशिश की हैं की जो जनमानस हैं जो यात्रा कर रहे हैं, उनके लिए सुविधा और सेफ्टी दोनों कर पाए। यहां पर लगातार पुलिस की ओर से नाके लगाए जा रहे हैं।
मोटर वाहन अधिनियम का पालन करवाया जा रहा है ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही हैं। इसी के तहत पुलिस की ओर से मोटर वाहन अधिनियम के कुल 87 चालान कर 36,500 रूपए जुर्माना वसूला गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने लोगों से अपील करते हुए कहा की वो मोटर वाहन अधिनियम का पालन करें। कोशिश करें की सुरक्षित रहें और सेफ्टी से यात्रा करें ओर पुलिस को भी सहयोग करे।
उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सहायता के लिए हैं, सुरक्षा के लिए हैं। यह निदनीय हैं की कोई भी जनमानस अगर पुलिस के साथ बहसबाज़ी करते हैं, उन्हें डिमोटिवेट करते हैं वो भी समाज का एक अंग हैं उम्मीद हैं की ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी। पुलिस वालों के पास कैमरा रहेगा ओर अगर कोई भी ऐसी गतिविधि करते हैं तो वो कैमरे ने कैद हो जाएगी ओर ऐसे लोगों उनके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।
