मंजूर पठान,चंबा: भाजपा की ओर से प्रदेश में सरकार की ओर से संस्थानों को बंद करने का विरोध जताया जा रहा हैं। इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदेश भर के धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार को घेरने का काम कर रही हैं । वहीं भाजपा की ओर से इस मुद्दे को लेकर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व की शिक्षा मंत्री आशा कुमारी की ओर से किया गया हैं। आशा कुमारी ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा की भाजपा बेवजह हो हल्ला कर रही हैं। डी नोटिफाई संस्थानों को लेकर जब भी सरकारों को लगता हैं जहां माप दंडों को संस्थान पूरा नहीं कर रहे है उन्हे बंद किया जाता हैं। भाजपा सरकार के समय भी उन्होंने कई सस्थान बंद किए हैं लेकिन जहां संस्थान मापदंड पूरे करते है उन्हे बंद नहीं किया गया हैं।
उन्होंने कहा की भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए इस तरह की बयानबाजी करके जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां तक कांग्रेस पार्टी की सरकार का कार्य है वो बेहतरीन रहा है और सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी गारंटियों में से ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की हैं। उसके अलावा 1500 रुपए के लिए 12 लाख महिलाओं को चिह्नित किया गया हैं उन्हे भी जल्द सरकार यह सुविधा देगी हालंकि इसके अलावा अन्य कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिना बजट के सैकड़ों संस्थान खोल दिए हैं उन्हें देखना चाहिए था की मापदंड कौन-कौन संस्थान पूरे कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा की भाजपा बिना वजह हल्ला कर रही हैं और लोगों का ध्यान भटका रही हैं। अगर कांग्रेस सरकार ने संस्थान डी नोटिफाई किए है तो उनमें अधिकतर संस्थान मापदंड पूरे नहीं करते थे। इसको लेकर भाजपा बिना वजह बखेड़ा कर रही हैं, जबकि भाजपा की सरकार के समय में भी कई संस्थान डी नोटिफाई हुए थे।
