संजु चौधरी, शिमला: किसी पार्टी की ओर से पहली बार अपने घोषणा पत्र में महिला वर्ग का ख्याल रखते हुए उन्हें अपने घोषणापत्र में अलग से उचित स्थान दिया गया है। घोषणा पत्र को महिलाओं पर केंद्रित किया है । महिला वर्ग को अपने घोषणापत्र में यह स्थान किसी और पार्टी ने नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। भाजपा का यही संकल्प पत्र महिलाओं को सशक्त बनाएगा क्योंकि इस संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में घोषणाएं की गई है। यह बात भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
पायल वैद्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेहतर प्रयास किए हैं। उन्होंने महिलाओं को अभी से आगे बढ़ाने के लिए घोषणा पत्र में 11 संकल्प बिंदुओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने के लिए वायदा किया है। घोषणा पत्र में किए गए वायदों का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणापत्र में महिला सशक्तिकरण करने का जो वादा किया है, उसे अवश्य पूरा किया जाएगा ।
