By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा में दम है तो घोषणा पत्र पर नहीं रिपोर्ट कार्ड पर मांगें वोट: कृष्णा अल्लवरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > भाजपा में दम है तो घोषणा पत्र पर नहीं रिपोर्ट कार्ड पर मांगें वोट: कृष्णा अल्लवरू
himachalpoliticalpolitical

भाजपा में दम है तो घोषणा पत्र पर नहीं रिपोर्ट कार्ड पर मांगें वोट: कृष्णा अल्लवरू

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/07 at 3:42 PM
Share

संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बीच राजनीतिक दलों के बीच जहां सियासी जंग छिड़ी हुई है तो वहीं ज़ुबानी जंग से भी राजनीतिक दल एक दूसरे पर वार करने से नहीं चूक रहे हैं। यह ज़ुबानी जंग इस समय भाजपा और कांग्रेस के बीच ज्यादा छिड़ी हुई है। भाजपा और कांग्रेस अब चुनावी घोषणा पत्र को लेकर एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रही हैं।

बीजेपी की ओर से जहां कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठे वादों का घोषणा पत्र करार दिया गया है तो वहीं अब कांग्रेस ने इसका पलटवार करते हुए बीजेपी की घोषणा पत्र को चुनावी जुमला बताया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया हैं कि बीजेपी ने 2017 में जो वादे किए थे वह भी पूरे नहीं हो पाए तो भाजपा को नए वादे करने का कोई अधिकार नहीं हैं। यह बात शिमला में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कही।

कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि भाजपा को चुनौती है कि पांच साल जब डबल इंजन कि सरकार रही तो वोट घोषणा पत्र पर नहीं बल्कि रिपोर्ट कार्ड पर मांगे। बीजेपी नेताओं ने 2017 में लाखों नौकरियां देने की बात कही लेकिन रिपोर्ट कार्ड आने पर साफ हो गया है कि सरकार नौकरियां देने में फेल है. आज विभिन्न विभागों में 63 हजार पद खाली है यह सरकार भर्ती में फेल, पेपर लीक में पास है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के समय में प्रदेश में नशे का करोबार बढ़ा है, नशे रोकने में सरकार फेल हुई है। रिपोर्ट कार्ड में फेल होने पर बीजेपी को नई घोषणा करने का कोई अधिकार नहीं है। बीजेपी के नेता चुनावों में घोषणाओं को पूरा न होने पर चुनावी जुमले बताती है। वहीं बीजेपी के घोषणापत्र का साइज भी उनके विश्वास की तरह छोटा हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहली कैबिनेट में 1 लाख युवाओं को नौकरी देगी। 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को पंद्रह सौ रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। युवाओं को कांग्रेस नए अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले बताए कि उन्होंने प्रदेश में युवाओं के लिए क्या किया उसके बाद वोट मांगने जनता के बीच जाए।

TAGGED: BJP, Krishna Allavaru, manifesto
admin November 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन मॉल रोड पर युवा कांग्रेस और NSUI ने किया शक्ति प्रदर्शन, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली रैली
Next Article भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में रखा है महिलाओं का विशेष ध्यान, अलग से दिया गया है उचित स्थान: पायल वैद्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

April 22, 2026

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?