By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 1500 देकर कांग्रेस महिलाओं को करना चाहती है अपाहिज: रश्मिधर सूद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > 1500 देकर कांग्रेस महिलाओं को करना चाहती है अपाहिज: रश्मिधर सूद
electionhimachalpolitical

1500 देकर कांग्रेस महिलाओं को करना चाहती है अपाहिज: रश्मिधर सूद

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/07 at 3:52 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: सोलन में सोमवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद द्वारा प्रेस वार्ता कर कांग्रेस द्वारा प्रतिमाह दी जाने वाली 1500 की गारंटी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रतिमाह 1500 देकर प्रदेश की महिलाओं को अपाहिज करना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा स्त्री शक्ति संकल्प पत्र लाकर योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने के लिए काम किया जाएगा।

रश्मिधर सूद ने कहा कि भाजपा ने 11 सूत्रीय संकल्प पत्र लाकर महिलाओं को सशक्त करने के लिए विभिन्न योजनाओं का अपने घोषणापत्र में जिक्र किया है। वहीं सरकार बनते ही इन सभी घोषणाओं को पूरा भी किया जाएगा। सूद ने कहा कि कांग्रेस बड़े-बड़े वादे कर रही है कि वे 1500 रुपए प्रति माह महिलाओं को हिमाचल में देगी, लेकिन जहां उनकी सरकारें हैं, वहां तो वे 1500 प्रतिमाह महिलाओं को दे नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि ओपीएस की बात को लेकर लगातार कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ राजस्थान में अभी तक कांग्रेस सरकार में ओपीएस लागू नहीं हुआ है। ऐसे में भाजपा का संकल्प पत्र प्रदेश के हर वर्ग के लिए कारगर साबित होने वाला है।

बता दें कि हिमाचल में भाजपा ने महिला वोटर पर ज्यादा फोक्स किया है। हिमाचल में तकरीबन पचास फीसदी वोटर महिलाएं हैं, ऐसे में बीजेपी महिलाओं के लिए स्त्री शक्ति संकल्प नाम से अलग से घोषणा पत्र लाया है। स्त्री शक्ति संकल्प में बीजेपी ने महिलाओं से 11 संकल्प यानि वादे किए हैं। इनमें हिमाचल में फिर से सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की बात कही है। शैक्षणिक संस्थानों में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

TAGGED: congress, Rashmidhar Sood, Women
admin November 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में रखा है महिलाओं का विशेष ध्यान, अलग से दिया गया है उचित स्थान: पायल वैद्य
Next Article AAP उम्मीदवार का अनोखा प्रचार, 250KM की दौड़ लगाकर नाहन विधानसभा क्षेत्र को अपने कदमों से नापेंगे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?