राहुल चावला, धर्मशाला: पांच वर्ष के प्रदेश में भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश के हर वर्ग व क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी गई है। यह बात राज्य सभा सांसद एवं भाजपा नेत्री राष्ट्रीय महिला महामंत्री इंदू गोस्वामी ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिसमें सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो संकल्प पत्र लेकर आई हैं, उसमें भाजपा ने पुनः सरकार में आने के बाद सम्मान नागरिक संहिता लागू करने, मुख्यमंत्री अन्नदाता किसान निधि में तीन हज़ार के तहत नौ हजार, आठ लाख स्वरोजगार लाने, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव जोड़े जाएंगे, शक्ति कार्यक्रम में 10 वर्षों में 12 हजार करोड़ से मंदिरों में यातायात व जीर्णोद्धार सहित तीर्थ स्थलों से जोड़ने पर काम होगा।
इंदु गोस्वामी ने कहा कि बागबानों के हितों के लिए सेब पेकेजिंग सामग्री में जीएसटी 12 फीसदी व अन्य राज्य सरकार वहन करेगी, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने के लिए पांच मेडिकल कॉलेज ओर खोले जाएंगे, हर विस में मोबाईल क्लिनिक सेवा को बढ़ाया जाएगा, 900 करोड़ हिम स्टार्टअप शुरू करेंगे। भाजपा नेत्री ने संकल्प पत्र के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा वीरभूमि हिमाचल बलिदानों सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली राशि बढ़ाई जाएगी। संकल्प पत्र में अवैध प्रयोग की संपति को लेकर जांच आयोग, कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर काम करने की बात कही हैं।
राज्य सभा सांसद ने कहा कि महिलाओं के लिए भी संकल्प पत्र में विशेष घोषणाएं की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री शुगन योजना में अब 51 हजार, छठी से जमा दो को साईकिल, उच्च शिक्षा पर स्कूटी देने, ब्याज मुक्त ऋण, जच्चा-बच्चा में 25 हजार की राशि, देवी अन्नपूर्णा योजना में तीन सिलेंडर मुफ्त सहित अन्य संकल्प उन्होंने गिनवाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का राजनीति में उतरना अलग विषय है, हालांकि भाजपा की ओर से टिकटें जारी की गई हैं। साथ ही सामाजिक, आर्थिक व अन्य स्थिति को सुधारने के लिए काम किए जा रहे हैं। उन्होंने महिला को सीएम पद देने पर कहा कि हाई कमान ही इसका फ़ैसला लेगी।
