संजु चौधरी, शिमला(TSN): रिज मैदान पर भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इस प्रदर्शनी को लगाने को लेकर कांग्रेस भाजपा को घेर रही हैं और बीजेपी पर दिखावे की राजनीति करने के आरोप भी लगा रही हैं। कांग्रेस महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने इस प्रदर्शनी को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा हैं कि इस तरह की प्रदर्शनियों से कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा हैं कि भाजपा दिखावे की राजनीति करती हैं जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
बुशहरी ने बताया कि भाजपा चुनावी वर्ष में इस तरह की प्रदर्शनी लगाकर करोड़ो रुपए खर्च कर रही हैं। लोकसभा चुनावों को कुछ समय बचा है ऐसे में इसका क्या ओचित्य हैं? प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा हैं,लेकिन केंद्र की ओर से कोई सहायता नहीं दी गई, उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि इन पैसों को आपदा से निपटने के लिए देते।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि 2014 के बाद ही देश में विकास हुआ है ये नेता अपने पूर्व नेताओं के काम को भूल गए हैं। ऐसा कहा जा रहा हैं मानो 2014 में ही सृष्टि का निर्माण हुआ हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल को अपना घर बताने वाले पीएम आज बदले की भावना से काम कर रहे हैं। श्रीलंका को तो मदद दी जा सकती है लेकिन हिमाचल को कोई अतिरिक्त मदद नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से लोगों की मदद की हैं। केंद्र सरकार के पास चुनाव प्रचार प्रसार के लिए तो पैसा है लेकिन हिमाचल में आपदा से म+रे हुए लोगों को श्रद्धांजलि तक नहीं दी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण । उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब आगामी चुनावों में देगी।
