अनिल कुमार,किन्नौर : प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू की गई है, ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाजपा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने रिटर्निंग अधिकारी शशांक गुप्ता को भाजपा की ओर से जिला के राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 के सरकारी दीवारों में फ्लेक्स जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार के लाभ के योजनाओं को दर्शाया गया है उसके खिलाफ याचिका दर्ज करवाई गई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की ओर से विज्ञापन के माध्यम से लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पेनेलिस्ट सूर्या बोरस ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा अभी भी प्रदेश के अंदर आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है और जिला के राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर सरकारी दीवारों पर सरकार के लाभांवित योजनाओं को दर्शाया गया है और लोगों को प्रलोभन देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन चुनाव आयोग के अधिकारी इन चीजों को नजरअंदाज कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों व भाजपा संगठन को अभी भी ऐसा लग रहा है कि वही सत्ता है है और सरकारी दीवारों व अन्य संपत्तियों पर लगातार भाजपा के चुनाव प्रचार किया जा रहा है जो आदर्श आचार संहिता के नियमों की सरेआम उलंगना है।
सूर्या बोरस ने कहा कि किन्नौर जिला में भाजपा की ओर से जगह-जगह भाजपा के प्रचार में सरकारी योजनाओं को फ्लेक्स के माध्यम व अन्य माध्यमों से लोगों को प्रलोभन देने पर आज जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला के रिटर्निंग अधिकारी शशांक गुप्ता को लिखित रूप मे शिकायत दी है और तुरंत कार्रवाई की मांग भी की है।
