By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
himachalpolitical

किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/29 at 5:45 PM
Share

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को ऊना के एमसी पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के बिजली बिलों में सेस बढ़ोतरी, खाद की कमी और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की बढ़ी दरों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने की। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त ऊना के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।

मीडिया से बातचीत में भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने प्रदेश सरकार पर किसानों पर लगातार आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों पर सेस लगाए जाने से किसानों के लिए खेती करना महंगा हो गया है। हिमाचल में बड़ी संख्या में किसान ट्यूबवेल के जरिए सिंचाई करते हैं, ऐसे में बिजली की बढ़ी लागत का सीधा असर उनकी खेती पर पड़ रहा है।

सत्ती ने जमीन की फर्द और स्टांप पेपर की दरों में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे खेती के सीजन में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द किसानों की मांगों पर गौर नहीं किया तो किसान मोर्चा प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा।वहीं, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली पर सेस लगाने से किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता पर विभिन्न तरीकों से आर्थिक बोझ डाल रही है और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।भुट्टो ने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों की मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

TAGGED: Shimla BJP Kisan Morcha protests
Chandrika August 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा
Next Article देहरा में 46 करोड़ की ओजोन आधारित पेयजल परियोजना, बड्डल थोर में खुलेगा पशु चिकित्सालय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

देहरा में 46 करोड़ की ओजोन आधारित पेयजल परियोजना, बड्डल थोर में खुलेगा पशु चिकित्सालय

Ago

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

Ago

मछुआरा सम्मान निधि से ऑफ सीजन में परिवारों को राहत, बिलासपुर के 1500 परिवारों को मिला लाभ

Ago

बरसात में बागवानों के बगीचों में 30 लाख के फ्रूट प्लांट हुए बर्बाद, बागबानी विभाग ने बरसाती सीजन में लगाए 120000 नए प्लांट्स

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?