ऊना,राकेश(TSN)-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने शिरकत की. मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश के अंदर आज भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मना रही है.
सतपाल सत्ती ने कहा कि इस सेवा पखवाड़े का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं हम सभी उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं.वही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया है.रक्तदान महादान है.रक्त से दूसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है.इस देश में रक्तदान को लेकर जागरूकता नहीं थी तो कई लोग एक्सीडेंट का शिकार होते थे और ऑपरेशन में खून ना मिलन से उनकी जान चली जाती थी.आज जागरूकता हुई है सामाजिक संगठन आगे आए हैं इसके लिए हम इनको बधाई देते हैं सेवा पखवाड़ा के तहत आने वाले दिनों में 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा सफाई अभियान बा फल वितरण का कार्यक्रम भी अस्पताल के अंदर किया जाएगा.
