Una, Rakesh –भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, मुख्यमंत्री लगातार यह कह रहे हैं कि प्रदेश का खजाना खाली है, जबकि हकीकत यह है कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार हिमाचल को फंडिंग कर रही है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि विधानसभा के अंदर ही माननीय मंत्री ने 3500 करोड़ रुपये मिलने की बात स्वीकार की थी। इसके अलावा आपदा राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष तौर पर 1500 करोड़ रुपये का पैकेज हिमाचल प्रदेश को दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना घर मानते हैं और केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए टीम भी भेजी। उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी सहयोग मिलेगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा अब तक अधूरा है और युवाओं को रोजगार देने की बात भी सिर्फ घोषणाओं तक सीमित है।राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में अगर आज चुनाव हो जाएं तो नतीजे दिल्ली की तरह कांग्रेस सरकार के खिलाफ जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी सरकार ने हिमाचल को बहुत कम मदद दी, जबकि मोदी सरकार ने दिल खोलकर सहयोग किया।
