By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू से मनाली सड़क मार्ग को पहुंचा नुकसान… रायसन से वाया लेफ्ट बैंक से भेजे जा रहे सभी वाहन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुल्लू से मनाली सड़क मार्ग को पहुंचा नुकसान… रायसन से वाया लेफ्ट बैंक से भेजे जा रहे सभी वाहन
himachalNews

कुल्लू से मनाली सड़क मार्ग को पहुंचा नुकसान… रायसन से वाया लेफ्ट बैंक से भेजे जा रहे सभी वाहन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/02 at 3:41 PM
Share

कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-भारी बारिश के चलते कुल्लू से मनाली सड़क मार्ग को भी खासा नुकसान पहुंचा है।जिसके चलते अब वाहनों को रायसन से होते हुए वाया लेफ्ट बैंक होते हुए मनाली भेजा जा रहा है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसें भी रामशिला तक ही पहुंच पा रही है। ऐसे में मनाली से कुल्लू आने वाले लोगों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया और क्लॉथ के समीप तथा रायसन के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में यहां से वाहनों की आवाजाही को अब पूरी तरह से रोक दिया गया है। वहीं शुक्रवार को भी ब्यास नदी उफान पर रही। जिसके चलते अभी तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। रायसन में बने पुल के माध्यम से वाहनों को मनाली की ओर भेजा जा रहा है जिसके चलते लेफ्ट बैंक सड़क मार्ग पर भी वाहन चालकों को जाम की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.स्थानीय निवासी नारायण ठाकुर ने बताया कि बीते साल भी बाढ़ के चलते इस सड़क मार्ग को खासा नुकसान हुआ था। लेकिन उसके बाद भी एन एच ए आई के द्वारा सड़क के बचाव की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। यहां पर सड़क बिल्कुल नदी के किनारे हैं और बाढ़ में हर बार सड़क को नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में एन एच ए आई को चाहिए कि वह सड़क के लिए कोई और विकल्प भी तैयार रखें। ताकि कुल्लू से मनाली जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

डीसी कुल्लू तोरूल एस रवीश ने दी ये जानकारी

वही डीसी कुल्लू तोरूल एस रवीश ने बताया कि रामशिला से लेफ्ट बैंक होते हुए वाहनों की आवाज ही जारी है।छरुडू के समीप सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है।लेकिन रायसन से वाहनों को भेजा जा रहा है।जैसे ही मौसम साफ होता है तो उसके बाद एन एच ए आई के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए जाएंगे।वहीं मौसम विभाग के द्वारा अभी भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और ऐसे में लोग नदी नालों से दूर रहे।

TAGGED: Kullu to Manali road damaged
Chandrika August 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता-डाॅ राजीव बिन्दल
Next Article हिमाचल में अब भी 49 लोग लापता, NDRF की मदद से चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?