By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalpolitical

दबाव में हैं भाजपा नेता, वर्चस्व की लड़ाई के लिए कर रहे तथ्यहीन बयानबाजी: नरेश चौहान

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/07/07 at 4:59 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पक्ष विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी का दौर जारी हैं। विपक्षी नेता लगातार सत्तापक्ष कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष कभी कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई का जिक्र करता है, तो कभी गारंटी पर सवाल खड़े कर देता हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा नेताओं पर पलट+वार किया हैं। नरेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई है और दबाव में भाजपा नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं।
नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा में सबसे बड़े नेता जगत प्रकाश नड्डा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी लीडरशिप बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा अनुराग ठाकुर भी वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। नरेश चौहान ने कहा कि जिस परिस्थिति में डॉ. राजीव बिंदल की हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई हैं उससे भी सब भली-भांति वाकिफ हैं।
प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि पांच साल तक भारतीय जनता पार्टी लगातार डबल इंजन की सरकार का दावा करती रही, लेकिन भाजपा के विकास के सभी दावे खोखले निकले। भाजपा की बड़ी-बड़ी बातें वास्तविकता से दूर रही। चौहान ने कहा कि जनता ने छह महीने पहले सत्ता परिवर्तन कर यह साबित किया कि वे भाजपा के शासन से परेशान थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहिए कि उन्होंने बीते पांच साल में जनहित के लिए क्या काम किया?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि बीते छह महीने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने जनहित के कई बड़े कदम उठाए हैं। आम जनता देख रही है कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। बात चाहे हिमाचल प्रदेश को कर्ज उतारने की हो या फिर हिमाचल प्रदेश की कमाई बढ़ाने की, मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर आगे बढ़कर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह महीने में ही मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश का अधिकार मांगा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को प्रदेश हित में सरकार का साथ देना चाहिए। विपक्ष बौखलाहट में बेवजह आधारहीन बयानबाजी कर रहा हैं। इसमें कोई तथ्य ही नहीं हैं। विपक्ष के नेता बार-बार कांग्रेस की गारंटियों को लेकर सवाल करते हैं, लेकिन न जाने विपक्षी नेता कौन सा अखबार पढ़ते हैं? विपक्ष के नेताओं को यह नजर ही नहीं आता कि कांग्रेस अपनी हर गारंटी पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की गई हैं। इसके अलावा अन्य गारंटियों पर भी कांग्रेस सरकार लगातार काम कर रही हैं।
नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा को तो यह खुद बताना चाहिए कि उन्होंने कौन-सा वादा जनता के साथ पूरा किया? नरेश चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और इसी वजह से भाजपा आधारहीन बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने विपक्ष से अनुरोध किया कि प्रदेश में सकारात्मक भूमिका अदा करें, ताकि प्रदेश का विकास आगे बढ़ सके।
TAGGED: BJP, factless, leaders, Naresh Chauhan, pressure, Shimla, statements, supremacy
admin July 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?