By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस के 2 साल को लेकर मनाए जा रहे जश्न का सांसद कंगना रनौत समेत भाजपा नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस के 2 साल को लेकर मनाए जा रहे जश्न का सांसद कंगना रनौत समेत भाजपा नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन
himachalpolitical

कांग्रेस के 2 साल को लेकर मनाए जा रहे जश्न का सांसद कंगना रनौत समेत भाजपा नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/12/05 at 10:39 AM
Share

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने 2 साल पूरा होने का जश्न मनाने की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। लेकिन कांग्रेस सरकार के नाकामियों को लेकर भाजपा अब सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। भाजपा के द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में विरोध प्रदर्शन रखे गए हैं और कुल्लू जिला में भी 7 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे भाजपा के विधायक विपिन सिंह परमार विशेष रूप से शामिल होंगे।

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार जनता को दी गई सुविधाओं को बंद करने का जश्न मना रही है।क्योंकि जनता आज समस्याओं से बेहाल है और कांग्रेस सरकार अपने मित्रों को एडजस्ट करने में डटी हुई है।पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता के द्वारा कांग्रेस को चुना गया लेकिन कांग्रेस अपनी कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई। पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा जो सुविधाएं दी गई थी। वह भी कांग्रेस ने बंद कर दी।आज कांग्रेस ने मात्र 2 साल में 28000 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया और अब उनके कर्ज लेने की सीमा भी खत्म हो गई है।लेकिन उसके बाद भी जनता के बीच कांग्रेस से दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आ रही है। ऐसे में 7 दिसंबर को अखाड़ा बाजार से लेकर ढालपुर तक रोष रैली निकाली जाएगी और कांग्रेस सरकार की नाकामियों का खुलकर विरोध किया जाएगा।

TAGGED: Kullu bjp leader govind singh thakur
Chandrika December 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांगड़ा कला संग्रहालय में हिमालयन इंटरनेशनल चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज
Next Article सराज के भाई बहन अब होंगे अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता लंबाथाच कालेज से की है दोनों ने पढ़ाई पूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?