संजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश में पूर्व सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों और कार्यालयों को डी नोटिफाई किया जा रहा हैं। इसी के खिलाफ भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं। वहीं अब कांग्रेस सरकार के इस फैसले को लेकर भाजपा नेता की ओर से तंज कसते हुए कहा गया हैं कि सरकार का बस चले तो वह पिछले 6 माह में हुई शादियों ओर पिछले एक साल में पैदा हुए बच्चों को भी डी नोटिफाइड कर दे।
भाजपा ने शनिवार को संस्थानों को बंद करने के विरोध में प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भाजपा सुक्खू सरकार के निर्णयों को असंवैधानिक करार देते हुए सरकार पर अफसरशाही हावी होने के आरोप लगाया हैं।
पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मंत्रिमंडल का गठन तक नहीं कर पा रही हैं और बिना कैबिनेट मीटिंग और समीक्षा किए ही फंक्शनल हो चुके संस्थानों को बंद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हिमाचल भवन से हिमाचल में सरकार चल रही हैं। उन्होंने कहा कि जो अफ़सर इन संस्थानों को बंद करने के आदेश दे रहें हैं उन्हीं अफसरों ने पुर्व सरकार के समय इन संस्थानों को खोलने के लिए बजट का प्रावधान किया था जो बताता है कि सरकार बनने से पहले ही असफर सरकार पर हावी हो गए हैं।
