पालमपुर, राहुल -:भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक पालमपुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा , राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सिकंदर कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार , वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, प्रदेश सचिव तिलक राज, पवन काजल, पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा जिला अध्यक्ष रागिनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित और संगठन की विचारधारा को सर्वोपरि मानते हुए जनता के बीच निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना और विपक्ष की राजनीति की सच्चाई को जनता के सामने लाना है।प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि संविधान निर्माता बी .आर . अम्बेडकर द्वारा निर्धारित सिद्धांतों के अनुरूप देश की संस्थाएं और सरकारें कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा समय-समय पर आयोजित बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों के प्रति जागरूक किया जाता है।
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मीशन के तहत देशभर में करोड़ों शौचालय बनाए गए हैं, जिससे स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया है। इसके अतिरिक्त जल जीवन मीशन के माध्यम से लाखों घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंचाई गई है।उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं तथा प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से छोटे उद्यमियों को ऋण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया गया है।बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
TAGGED:
Dharamshala BJP meeting
Chandrika
