बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत लुहणू मैदान में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए समावेशी खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सक्रिय और स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण संभव है।कार्यक्रम के दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर भी जागरूकता प्रदान की गई, ताकि वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन शारीरिक व मानसिक रूप से सक्रिय रह सकें।
Chandrika
