नाहन/देवेन्द्र कुमार: विधायक डॉ राजीव बिंदल ने नाहन पंचायत में 3 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही जुड़ा कोटडी सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क के बनने से यहां दर्जनों परिवारों को लाभ मिलेगा। पिछले लंबे समय से यहां लोगों द्वारा सड़क बनाने की मांग की जा रही थी। विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह क्षेत्र नाहन शहर के बिल्कुल साथ लगा हुआ है। बावजूद इसके पूर्व सरकारों के समय में यह अनदेखी का शिकार होता रहा और अब बीजेपी के शासन में लोगो को सडक सुविधा मिलने जा रही है ।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की अनुमति सबसे पेचीदा काम यहां बना हुआ था। जिसके लिए लगातार वन महकमे के उच्च अधिकारी के साथ पत्राचार किया गया और आखिरकार अब सड़क निर्माण के लिए यहां फॉरेस्टक्लीयरेंस प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के भीतर कोटड़ी गांव के लिए पक्की सड़क बन कर तैयार हो जाएं। जिससे क्षेत्र में रहने वाले करीब 500 की आबादी लाभान्वित होगी।
