बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने सदर कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हुए ह.मले की कड़ी निंदा की है।उन्होंने इस घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा कि दिनदहाड़े हुए इस हमले ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रणधीर शर्मा ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी की,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
