चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-चंबा जिला के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल साच पास पर ज्यादा बर्फबारी होने के चलते यहां ट्रेकिंग और अन्य गतिविधियों पर चुराह प्रशासन ने रोक लगा दी है.बता दें की पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से कई बार पर्यटक और अन्य लोग ट्रेकिंग पर निकल जाते है जिसके चलते एवलांच गिरने का खतरा बना रहता है.ऐसे में दिक्कतें हो सकती है ।
चुराह के एसडीएम अंकुर ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा की साचपास पर भारी बर्फबारी होने के बाद इस तरफ कोई पर्यटक और आम लोग ट्रेकिंग पर ना जाए क्योंकि उस तरफ नेटवर्क नही होता है और अगर गलती से एवलांच गिर गया तो बड़ी मुश्किल पैदा हो सकती है.ऐसे में लोग और पर्यटक एहतियात बरते।
