शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल की कांग्रेस सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रही है इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है।वही भाजपा भी ह.मलावर है।मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया शिमला पहुंचे ओर पत्रकार वार्ता कर सूक्खु सरकार पर जमकर निशाना साधा।साथ ही सुक्खू सरकार को निकम्मी और निठली सरकार करार दे दिया.
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सरकार दो साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है,लेकिन यह जश्न नहीं बल्कि जश्न-ए-बर्बादी है।दो साल के कार्यकाल की कांग्रेस की कोई उपलब्धि नही है।चुनावो के समय जो गरंटिया दी थी उसमें से एक भी पूरी नही की ओर प्रदेश की जनता को यह जानने का हक है कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद क्या किया.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पस्त है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मस्त हैं.गौरव भाटिया ने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने डबल इंजन सरकार की बात की, जबकि कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए.
सीएम से पूछे सवाल..बोले नैतिकता के आधार पर दे जवाब
गौरव भाटिया ने पूछा कि आखिर हिमाचल प्रदेश में यह कैसा बदलाव हुआ है.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता के खिलाफ यह बदलाव हुआ है.सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने संस्थान बंद करने का काम किया.आज जनता पूछ रही है कि आखिर यह संस्थान और यह योजनाएं क्यों बंद की गई.साथ ही यह भी पूछा जा रहा है की बर्बादी का जश्न क्यों मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इन सवालों का जवाब देना चाहिए.
गौरव भाटिया ने कहा कि गांधी परिवार की हर जगह भ्रष्टाचार की गारंटी होती है.साथ ही यह भी गारंटी होती है कि अर्थव्यवस्था को कैसे खराब किया जाएगा.उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की स्थिति यह है कि कर्मचारियों का वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों का वेतन वक्त पर नहीं मिल रहा है.गौरव भाटिया ने कहा कि एक तरफ आर्थिक बदहाली की बात की जाती है और दूसरी तरफ अपनों का मुख्यमंत्री पूरा ध्यान रखते हैं.अपने चहेतों को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट रैंक बांटते हैं.उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री के करीब है,उन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है.लेकिन,राज्य की जनता के लिए सरकार के पास कुछ भी नहीं है.
सरकार ‘क्राइम मास्टर गोगो’ की तरह हो गई
गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा और वहां की जनता ने जवाब दिया.अब कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता को ठगने का काम कर रही है.उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल आकर कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहले ही कैबिनेट की बैठक में एक लाख नौकरियां दी जाएंगे,लेकिन आज जनता पूछ रही है कि एक लाख नौकरियां कहां हैं.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मोर्चे पर विफल रहे हैं.सरकार ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं को भी ठगा.गौरव भाटिया ने तंज करते हुए कहा कि सरकार ‘क्राइम मास्टर गोगो’ की तरह हो गई है. वह कहती है कि वह आए हैं, तो कुछ न कुछ लेकर जरूर जाएंगे.उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो भी गारंटी जनता को दी थी,उन्हें पूरा नहीं किया गया है.कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में जनता परेशान हो रही है और सरकार बर्बादी का जश्न मना रही है,जिसकी वह अधिकारी नहीं है.
