सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा सरकार द्वारा रथ यात्रा चलाई गई है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए ये रथ यात्रा रवाना हुई है। जिसके माध्यम से प्रदेश की जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है,लेकिन इसी रथ यात्रा को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार का कहना है कि प्रदेश में अब भाजपा को रथयात्रा की नहीं विदाई यात्रा की जरूरत है और प्रदेश की भाजपा सरकार को विदाई देने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि जो इन दिनों रथ भाजपा ने प्रदेश के हर जिले में चलाए है। उसमें अपने विकास कार्यों को भाजपा कम और कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। शिवकुमार ने कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि किसने प्रदेश में विकास किया है और किसने नहीं,उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश की जनता के मुद्दे को उठाया है।
परवाणु से लेकर शिमला तक 200 होर्डिंग लगाई गई
शिवकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ प्रचार करने वाली सरकार बन चुकी है।प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु से लेकर शिमला तक 200 होर्डिंग मोदी की युवा विजय संकल्प रैली के लिए लगाए गए है, जो कि सरेआम जनता का पैसा खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे और मशीनरी का दुरूपयोग प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है जिसका जवाब देने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है।
