विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन और आरती अब श्रद्धालुओं को देश और दुनिया में लाइव उपलब्ध होंगें। भारत सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से नव संवत 2079 के शुभ अवसर पर बुजुर्गों की सुविधा के लिए ऑनलाइन ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठों के दर्शन के लिए बनाई गई वेबसाइट temple360.in में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार की आरती के भी लाइव दर्शन अन्य ज्योतिर्लिंगों और देव स्थानों के साथ शामिल शामिल कर ली गई है।
आरती ओर दर्शनों के लाइव के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में कैमरा इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर लिया गया है।हिमाचल प्रदेश के 4 मंदिरों चिंतपूर्णी, बाबा बालक नाथ, कांगड़ा देवी, नैना देवी में इस तरह ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था के लिए कैमरे इंस्टॉल किए जा रहे है,जिसके बाद भारत या दुनिया में बैठा हुआ कि कोई भी व्यक्ति किसी भी शक्ति पीठ और ज्योतिर्लिंग के दर्शन और आरती के लाइव दर्शन करना चाहता है तो वह कर सकता है। इसके साथ-साथ वह वहां पर प्रसाद भी ऑनलाइन बुक करा कर अर्पित कर सकता है। इसकी भी व्यवस्था भी ऑनलाइन ही की गई है। भारत सरकार की यह पहल बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए काफी अच्छी है।
