By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीजेपी प्रवक्ता बोले…कांग्रेस राज में 7 महीने के भीतर आए 4,360 अवैध खनन मामले, क्राइम रेट भी बढ़ा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बीजेपी प्रवक्ता बोले…कांग्रेस राज में 7 महीने के भीतर आए 4,360 अवैध खनन मामले, क्राइम रेट भी बढ़ा
himachalpolitical

बीजेपी प्रवक्ता बोले…कांग्रेस राज में 7 महीने के भीतर आए 4,360 अवैध खनन मामले, क्राइम रेट भी बढ़ा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/04 at 2:58 PM
Share

शिमला :चन्द्रिका-कांग्रेस राज में पूरे हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया पनप रहा है और क्राइम भी बढ़ा है । ये आरोप भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने लगाए है । उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल में अवैध खनन की दृष्टि से 7 महीने के भीतर 4,360 मामले सामने आए है। खनन माफिया के 7 मामले कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजे गए हैं। इसके अलावा 854 चालान विभिन्न न्यायालयों में भेजे गए हैं। इसके अलावा खनन अधिनियम में 29 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए कोई स्थाई नीति नहीं आ पाई है ।

बलदेव तोमर ने कहा की साल के पहले छह महीनों में प्रदेश में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों का आंकड़ा दस हजार को पार कर गया है। जनवरी से जून तक मर्डर के 45 व दुराचार के 177 मामलों के साथ कुल 10142 मामले दर्ज हुए हैं। प्रदेश पुलिस ने नशे पर नकेल कसने की मुहिम जारी रखी है और छह माह में कुल 1230 मामले दर्ज किए हैं । इस अवधि में जिला शिमला में आठ, जिला बिलासपुर में छह और जिला चंबा में चार मामलों के साथ कत्ल के कुल 45 मामले सामने आए हैं। जिला मंडी में नौ और जिला ऊना व बीबीएन क्षेत्र में चार – चार मामलों के साथ हत्या के प्रयास के कुल 34 मामले भी दर्ज किए हैं । जिला मंडी में 27, कांगड़ा में 23 और सिरमौर में 21 मामलों के साथ प्रदेश में छह माह में दुराचार के कुल 177 मामले दर्ज हुए हैं। एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत शिमला में 278, मंडी में 150 और कुल्लू में 142 मामलों के साथ प्रदेश में कुल 1230 मामले दर्ज किए हैं। एक्साइज एक्ट के तहत जिला मंडी में 243, कांगड़ा में 228 और चंबा में 209 मामलों के साथ प्रदेश में कुल दर्ज मामलों का आंकड़ा 1714 रहा है। छह माह के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ के कुल 248 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें जिला मंडी में 42, जिला कांगड़ा में 41 और जिला शिमला में 27 मामले सामने आए हैं । प्रदेश में छह माह में आई एक्ट के तहत कुल 22 और फोरेस्ट एक्ट के तहत 74 मामले दर्ज हुए हैं। इस दौरान चोरी की 361 वारदातें हुई, जिनमें जिला सोलन में 51, सिरमौर में 44 और ऊना में 42 मामले दर्ज हुए। उन्होंने कहा की पिछले दिनों ऊना जिला में भी कई मामले ऐसे आए हैं जिसमें गुनहगारों ने पुलिस वालों को ही दबोच लिया था, अगर मुजरिमों के हौसले इतने बुलंद है तो भारतीय जनता पार्टी यह पूछती है कि यह सब किसके संरक्षण पर हो रहा है।

TAGGED: Shimla BJP spokesperson
Chandrika August 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 1 महीने की सैलरी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देंगे भाजपा विधायक, राहत राशि बांटने में हो रहा भ्रष्टाचार: रणधीर
Next Article मंडी बस स्टैंड पर पास बनाने के लिए उमड़ी कालेज स्टूडेंट्स की भीड़, बस पास बनने में हो रही देरी से परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?