शिमला:संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार चरम पर है। एक तरफ जहां उम्मीदवार जगह-जगह जाकर जनसभाएं कर रहे हैं वही पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं । भाजपा द्वारा प्रदेश भर में घर-घर महा संपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 साल की उपलब्धियो को पत्र के माध्यम से लोगों को अवगत करवा जा रहा हैं।वीरवार को शिमला में भी भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैनमौर वार्ड ओर संजौली में इस अभियान के तहत घर घर जा कर पीएम मोदी के दस साल की उपलब्धियों के पैम्पलेट बांटे ओर शिमला संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप के लिए वोट मांगे।
शिमला में मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बैनमौर वार्ड से शुरू किया अभियान
भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा भाजपा 2024 की लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 साल की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच जा रही है ओर इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुचाने के लिए महा संपर्क अभियान शुरू किया गया है । इस के तहत नेता पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता सभी घरों में प्रधानमंत्री की उपलब्धियां को पहुंचाने का पूर्ण कार्य कर हैं, इस अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश के 56 लाख से ज्यादा मतदाताओं को संपर्क करेंगे और भाजपा के लिए जन समर्थन मांगा जा रहा है। कर्ण नंदा ने कहा की पिछले दशक में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांस्फॉर्म’ के मंत्र को अपनाते हुए भारत ने जमीनी स्तर पर एक मजबूत नींव रखी है। मोदी के कार्यकाल में भारत 11 वी अर्थव्यवस्था से पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज देश आत्मनिर्भर बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व के शक्तिशाली देश में शामिल किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अनगिनत योजनाएं शुरू की। जिससे आम आदमी को फायदा हुआ है ।इन उपलब्धियां को लेकर भाजपा लोगों के घर-घर में जा रही है और लोगों से भाजपा उम्मीदवार के लिए समर्थन मांग रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार भी भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सिम जीतेगी।
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
वही कर्ण नंदा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के पास लोकसभा के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे थे। कांगड़ा संसदीय सीट के लिए कांग्रेस को शिमला से उम्मीदवार ले जाना पड़ा और मंडी के लिए शिमला ग्रामीण के विधायक जो कि मंत्री है उन्हें चुनावी मैदान में उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनाव में अपने 15 महीने की उपलब्धियां लेकर नहीं जा पा रही है । क्योकि15 महीने के कार्यकाल में केवल कु प्रबंधन ही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। कांग्रेस आपदा में केंद्र से सहायता राशि न मिलने का रोना रो रही है जबकि केंद्र में 1800 करोड़ की राशि केंद्र ने दी है। 251 करोड़ की राशि प्रदेश की जनता से एकत्रित की गई। लेकिन इस पैसे को भी खर्च नहीं कर पाए हैं । प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं । उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा जो कार्य किए गए थे वह भी रोक दिए गए। कांग्रेस केवल चुनाव में झूठ बोलने का काम कर रही है।
