शिमला:संजु चौधरी(TSN)-प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सेवादल युवा ब्रिगेड संजय भारद्वाज ने जहां प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यकाल की सराहना की,वहीं भाजपा पर जमकर निशाना साधा.संजय भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने एसा तांडव मचाया था जिससे पूरे प्रदेश को भारी जान व माल का नुकसान हुआ था.प्रदेश का हर शख्स डर के साए में जी रहा था.ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना फर्ज निभाते हुए अपना तन-मन-धन सब कुछ इस प्राकृतिक आपदा में जूझ रहे लोगों को बचाने के लिए लगा दिया और एक ऐसी मिसाल पेश की जो मानवता के लिए अमर हो गई है,जबकि प्रदेश में आई हिंदुस्तान की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा में भाजपा की केंद्र सरकार धृतराष्ट्र की तरह आंधी बनी रही.
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सेवादल युवा ब्रिगेड संजय भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की भाजपा और भाजपा के लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर,सुरेश कश्यप,किशन कपूर और भाजपा के राज्यसभा सांसद उस समय जगत प्रकाश नडा,इंदु गोस्वामी ,सिकंदर कुमार प्रदेश से अदृश्य थे.जैसे ही हिमाचल प्रदेश में लोकसभा एवं विधानसभा के उपचुनाव आए सभी अब हिमाचल के हितेषी होने अभिनय कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उनका सच्चा हितेषी कौन है.उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव सीटों पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के 15 महीनो में किए गए जनहित के कामों पर हिमाचल प्रदेश की देवतुल्य जनता मोहर लगाएगी,जो मुसीबत में था साथ उसी का हाथ थामेगी .
