By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले—जनविरोधी फैसलों और आपसी कलह में सरकार जनता के लिए आपदा बनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले—जनविरोधी फैसलों और आपसी कलह में सरकार जनता के लिए आपदा बनी
himachalpolitical

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले—जनविरोधी फैसलों और आपसी कलह में सरकार जनता के लिए आपदा बनी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/01/23 at 8:22 PM
Share
Una, Rakesh-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल आज ऊना में आयोजित प्रदेश स्तरीय अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार के फैसलों को जनविरोधी करार दिया।
राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय जनता के हित में नहीं हैं। बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है, डिपुओं में राशन महंगा कर दिया गया है और बीपीएल श्रेणी को लगभग समाप्त करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया तो मुख्यमंत्री ने चयन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की बात कही, लेकिन नए नियमों में ऐसी शर्तें जोड़ दी गई हैं कि लगभग 90 प्रतिशत लोग बीपीएल श्रेणी से बाहर हो रहे हैं। यह सरकार ‘गरीबी हटाओ’ नहीं बल्कि ‘गरीब हटाओ’ की नीति पर चल रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भवन खाली पड़े हैं, जबकि निजी भवन किराए पर लेकर लाखों रुपये जनता की गाढ़ी कमाई से दिए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सरकार अनुसूचित जाति विरोधी है और अनुसूचित वर्ग के लिए कोई ठोस एवं विशेष योजना लेकर नहीं आई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने के बयान पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, लेकिन अब शर्तें लगाकर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं को बांटने और भ्रमित करने का काम कर रही है, जिसका भाजपा कड़ा नोटिस लेती है और इसकी निंदा करती है।वहीं प्रदेश सरकार के भीतर चल रही आपसी खींचतान पर भी राजीव बिंदल ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच सार्वजनिक मंचों पर आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं, जिससे नीचे तक विभाजन पैदा हो रहा है।
मंत्री एक-दूसरे और फिर अधिकारियों पर आरोप लगाते हैं, परिणामस्वरूप विकास कार्य ठप पड़े हैं। कहीं सड़कों में गड्ढे हैं तो कहीं गड्ढों में सड़क दिखाई देती है।उन्होंने कहा कि आपदा-प्रभावित लोग लगातार परेशान हो रहे हैं, जबकि सरकार आपसी लड़ाई में उलझी हुई है। मौजूदा हालात में यह सरकार जनता के लिए आपदा बन चुकी है और अपने ही बोझ से गिरती हुई नजर आ रही है।
TAGGED: UNA BJP state president
Chandrika January 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह ने सांगटी-सन्होग पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया वर्चुअल शिलान्यास
Next Article डलहौज़ी में मौसम का बदला मिज़ाज, बर्फबारी से सर्दियों ने फिर दी दस्तक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?