शिमला:चन्द्रिका(TSN)-हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा उप चुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस की जीत जबकि एक सीट पर भाजपा की जीत हुई है.इस चुनाव के परिणाम के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव का जनादेश स्वीकार है।उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी। इस चुनाव में कहां कमी रह गई भारतीय जनता पार्टी इस पर चिंतन करेगी।बता दें कि इन चुनावों में भाजपा ने पूर्व निर्दलीय विधायकों जिन्होंने बाद में इस्तीफा दे दिया था,उन्हें ही भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतारा था,लेकिन दो सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है.
