बिलासपुर:सुभाष ठाकुर(TSN)-प्रदेश भर में रेजिडेंशियल कालोनियों के साथ साथ बस स्टैंड कम कॉमर्शियल सेंटर भी तैयार किए जाएंगे। हिमुडा इस नई योजना पर प्लानिंग कर रहा है। जमीन चयन को लेकर लोगों से ऑफर मांगे गए हैं। जिला बिलासपुर में मंडी भराड़ी और भगेड़ में नए बस स्टैंड कम कॉमर्शियल सेंटर तैयार किए जाएंगे जिसके लिए उपयुक्त जमीन की तलाश चल रही है।ये जानकारी तकनीकि शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी.
तकनीकि शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर जिला में नए इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए जाएंगे जिसके लिए योजना पर काम चल रहा है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बन चुका है,जबकि दूसरा शिमला-मटौर फोरलेन अंडर कंस्ट्रक्शन है।इसके साथ ही सामरिक महत्व का रेलवे प्रोजेक्ट भी बन रहा है।चंडीगढ़ व पंजाब के बेहद नजदीक होने के चलते बिलासपुर में इंडस्ट्रियल एरिया की काफी जरूरत है। इसलिए कई क्षेत्रों में जमीन चिहिंत की गई हैं और एफसीए क्लीयरेंस के लिए केस सबमिट किए गए हैं।स्वीकृति मिलने के बाद आगामी योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिले को इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत वेयर हाऊस निर्मित किए जाएंगे। क्योंकि हिमुडा इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने के साथ साथ प्लॉट तैयार करने का कार्य भी देख रहा है।
