नाहन/देवेन्द्र कुमार: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि भाजपा हिमाचल में जल्द हार पर मंथन करेगी। इस बात को लेकर समीक्षा की जाएगी कि आखिर क्या ऐसे कारण रहे कि प्रदेश में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी को जनमत स्वीकार है । अब इस बात पर पार्टी हर पहलू से विचार करेगी कि आखिर किस स्तर पर कमी रही, जिस कारण पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया। कश्यप ने विधानसभा चुनाव में जीत मिलने पर पार्टी के सभी विधायको व कांग्रेस पार्टी को बधाई दी। कश्यप ने कहा की उन्हें इस बात का दुःख है कि पार्टी ने कई सीटें बेहद कम मार्जन से हारी है।
कांग्रेस की पहली कैबिनेट का बेसब्री से इंतजार
बीजेपी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा को कांग्रेस की पहली कैबिनेट का बेसब्री से इंतजार रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहली बैठक में OPS बहाली का वायदा किया है । सुरेश कश्यप ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कई ऐसे वायदे प्रदेश की जनता से किए है जो कभी पूरे होने वाले नहीं है।
