अरविंदर सिंह,हमीरपुर: 30 मई को मोदी सरकार के 9 साल के स्वर्णिम कार्यकाल के पूरा होने पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सम्मेलन, बैठक, रैलियां और दूसरे कार्यक्रम होंगे । यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हमीरपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए दी। बिंदल यहां जिला भाजपा की बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे उनके साथ पार्टी के नवनियुक्त संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भाजपा के विधानसभा चुनावों में रहे प्रत्याशी पूर्व विधायक सभी मंडलों के अध्यक्ष ओर मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दीप प्रज्वलित करके किया ।
बिंदल ने कहा कि पार्टी की ओर से जो महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा हैं। उसके जरिए पिछले 9 सालों में मोदी सरकार ने जनता के लिए और इस देश के लिए क्या किया है सभी उपलब्धियों को रखा जाएगा । उन्होंने बताया कि 1 से 20 जून तक सम्मेलन रैलियां आयोजित की जाएंगी। 20 से 30 जून तक जनता से सीधा संवाद करने के कार्यक्रम संगठन की ओर से रखे गए हैं । उन्होंने कहा कि जो काम इस देश में पिछले 50 सालों में नहीं हुए उसे मोदी सरकार ने 9 सालों में करके दिखा दिया हैं। आज देश विकास की तेज गति से आगे बढ़ रहा है और यही वजह है कि दुनिया की नजरें अब भारत पर हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में इस देश का रुतबा दुनिया में बढ़ा हैं। उन्होंने कहा कि आज के बड़े देश भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए आगे आ रहे हैं।
