अनिल कुमार,किन्नौर: जनजातीय ज़िला किन्नौर के पूह खंड के तहत रिब्बा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में रारंग गांव के ग्रामीणों की ओर से रसोई गैस सिलेंडर से पानी निकाला जा रहा हैं जिसपर प्रदेश सरकार से इस विषय पर ठोस कदम उठाने की मांग भी की जा रही है और गैस रसोई सप्लाई एजेंसी पर भी शंका जताई गई हैं।
मामला किन्नौर ज़िला के रिब्बा गांव का है ज़ब ग्रामीणों को महीने के दो दिन मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई सप्लायर की ओर से दी गई। उसके बाद ज़ब गैस सिलेंडर को उठाया गया तो अंदर से कुछ छलकने की आवाजें आई तो ग्रामीणों ने सिलेंडर के ऊपरी तरफ रिफिल को पिन के माध्यम से दबाया तो पानी निकलना शुरू हुआ। ऐसे में ग्रामीणों ने मौके पर इस घटना का वीडियो बनाया व प्रशासन तक इस बात को भी पहुंचाने का काम। फिलहाल अबतक इस विषय पर प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं।
रिब्बा गांव में गैस सिलेंडर से निकले पानी के बाद ज़िला के लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रशासन व गैस सिलेंडर के सप्लायर पर भी शंका जताते हुए ईमानदारी से काम करने की नसीहत दे डाली हैं। फिलहाल गैस सिलेंडर से निकले पानी पर वैज्ञानिक शोध ही बता सकता है कि मामला क्या है और इस पर क्या कार्यवाही हो सकती हैं।
