अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला के मटनसिद्ध बाईपास पर निर्माणाधीन जिला भाजपा के निर्माणाधीन पार्टी कार्यालय का सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा संगठन मंत्री भी मौजूद रहे। निर्माणाधीन स्थल पर उन्होंने वहां पर चल रहे काम का जायजा लिया और जानकारी हासिल की कि कितना बड़ा भवन तैयार हो रहा है और कब तक यह पार्टी की गतिविधियों के लिए मुकम्मल हो जाएगा। इस बारे में उन्हें संबंधित ठेकेदार की ओर स्व सारी जानकारी प्रदान की गई।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से वर्ष 2006 में पार्टी कार्यालय के लिए जमीन खरीदी गई थी और पार्टी कार्यालय के बनने से यहां कार्यकर्ताओं को रहने और अन्य कार्यक्रम करने की काफी सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पार्टी का अपना कार्यालय बन जाने से यह कार्यकर्ताओं को काफी सुविधा होगी। यहां पार्टी के बड़े कार्यक्रम भी आसानी से आयोजित हो सकेंगे। यहां कार्यकर्ताओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी जिसमें पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। लंबे समय से इस तरह से पार्टी के अपने कार्यालय की जरूरत ही महसूस की जा रही थी अब जल्द ही यह सपना पूरा होगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालयों का निर्माण प्रदेश में किया जा रहा है और इसके लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई है जिसके प्रमुख विधायक सतपाल सत्ती हैं और उनकी देखरेख में उसके काम पूरे किए जा रहे हैं।
वहीं हमीरपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की हर बैठक का लाभ कार्यकर्ताओं को मिलता हैं । उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल के स्वर्णिम वर्षों में जनहित में उठाए गए फैसलों को जनता के बीच लेकर जाने का लक्ष्य रखा गया हैं जिसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने मार्गदर्शन दिया हैं।
