राकेश, ऊना(TSN): भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से चुनावी मैदान में उतर आई हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी चारों सीट पर जीत दर्ज करने को लेकर कार्यकर्ताओं को धरातल पर उतार रही हैं। रविवार को ऊना में भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक हुई। इस बैठक में ऊना मंडल के तमाम पदाधिकारी सहित हिमाचल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना से बीजेपी के विधायक सतपाल सत्ती ने मुख्य रूप से शिरकत की।
उन्होंने बताया की कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में जाकर नए लोगों को अपने साथ जुड़ने को कहा गया हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर उन्हें विशेष टिप्स दिए गए हैं, साथ ही केंद्र सरकार और हिमाचल की पूर्व भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्य को लेकर जनता के बीच जाना है और हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के विकास को लेकर हजारों करोड रुपए के प्रोजेक्ट दिए हैं जिससे प्रदेश के विकास को गति मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पंडोगा और तुयेडी के बीच स्वां नदी पर बनने वाले ब्रिज को लेकर जो 50 करोड रुपए के राशि जारी की है उसको लेकर केंद्र सरकार के नेताओं का आभार प्रकट किया हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए हजारों करोड़ पर जारी कर रही है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास करने में असफल साबित हो रही हैं।
