अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हिमाचल प्रदेश की पहली प्रोफेशनल कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर के अणु सिंथेटिक ट्रैक मैदान में कबड्डी एसोसिएशन की ओर से किया गया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रोफेशनल कबड्डी लीग ऑक्शन का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से आए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर भदोरिया के विधायक,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा, साई हमीरपुर के सहायक निदेशक मनोज अवती, ज़िला खेल अधिकारी पुरान चंद कटोच भी मौजूद रहे ।
प्रतियोगिता का पहला मैच चंबा व हमीरपुर की टीमों के बीच खेला गया । इस मौके परकेंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उन्हें शुभकामनाएं दी ।
अनुराग ठाकुर ने कहा की एशियाई खेलों में पहली बार देश के खिलाड़ियों ने इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने कहा की देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले वित्तीय वर्षों के मुकाबले कई गुणा बढ़ौतरी की है, जिससे देश में खेलों का आधारभूत ढांचे को मजबूती मिली हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने एशियन गेम जो चीन में हुई शानदार प्रदर्शन किया है और आज तक के रिकॉर्ड में मेडल जीतकर बेहतर खेल प्रदर्शन कर के दिखाया हैं कि खेलों में कैसे युवा आगे बढ़ रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि इसके पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और उनकी ओर से दी गई सुविधा और साथ में खिलाड़ियों की मेहनत उनकी ओर से बहाया गया पसीना दृढ़ संकल्प यह सब सफलता का कारण हैं।
वहीं पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विश्व कप को लेकर में भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं और जीत के साथ आगाज़ हो तो अच्छा होगा। वहीं उन्होंने एचपीसीए को भी धर्मशाला में विश्व कप के मैच आयोजित करने पर बधाई दी। हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल में विभिन्न खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जा रहा हैं। तो वहीं वॉटर स्पोर्ट्स को लेकर भी सरकार ने कदम उठाए हैं।
वहीं विपक्ष की ओर से लोकसभा चुनाव में जातिगत सर्वेक्षण करवाने के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष मुद्दा वहिन हो चुका है और अब लोगों को जाति के आधार पर बांटने की राजनीति शुरू कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता के हित के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की है और इसमें जाति को आधार नहीं माना है केवल गरीब लोगों की मदद की हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से ओबीसी वर्ग का बार-बार अनादर किया गया और अभी तक उसे मुद्दे पर उन्होंने उसे समाज से माफी भी नहीं मांगी हैं ।
उन्होंने विपक्ष को अहंकारी करार दिया । उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने का नारा लेकर आई कांग्रेस ने गरीबों को ही हटाने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार पश्चिम बंगाल राज्यों की स्थिति बुरी है और यहां की सरकारे पूरी तरह फेल हुई हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से जीत का दावा करने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों से पूर्व भी जीत का दावा करती आई है लेकिन सब जानते हैं कि जीत किसकी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा के चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी ।
राज्यस्थान के मुख्यमंत्री की ओर से संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की ओर से प्रचार करने के मुद्दे पर उन्होंने पलट+वार करते हुए कहा कि राज्यस्थान में अपनी हार को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यस्थान में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है और आए दिन रे+प जैसी घटनाएं हो रही थी जिसको लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी चुप्पी सादे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यस्थान में अत्या+चार और भ्रष्टा+चार को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। ।
