राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भारतीय जनता पार्टी की ओर आए कांग्रेस सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था और माफि+या राज के खिलाफ ह+ल्ला बोल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सदर से बीजेपी के विधायक सतपाल सत्ती की अगुवाई में सैकड़ों समर्थकों सहित ऊना के एमसी पार्क में सरकार के खिलाफ किया गया। इस दौरान काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और तमाम पदाधिकारियों सहित अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
सतपाल सत्ती की ओर से विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया और कांग्रेस सरकार पर जमकर नि+शाना उन्होंने साधा। सती ने कहा की ऊना जिला में कांग्रेस सरकार के सात माह के कार्यकाल में ही माफि+या राज बुलंदियां पर हैं। हालात ऐसे हो गए हैं की कुछ दिन पहले ही स+ट्टा मा+फिया पर कार्रवाई करने गई पुलिस कर्मचारियों को ही बंधक बना लिया गया। उन्होंने कहा की माफि+या के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिस वालों से भी लड़ने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
सती ने कहा है कि उस समय कौन व्यक्ति था जिसने स्थानीय नेता को फोन किया जिसके बाद पुलिस के कर्मचारियों को बंधक बनाया गया। उन्होंने इस पूरे मामले की पुलिस से जांच किए जाने की मांग की है साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने मामले पर पुलिस पर ही सवाल खड़े किए हैं कि पुलिस की ओर से इस मामले में कोई अधिकारिक बयान तक नहीं दिया गया और ना ही कर्मचारियों की ओर आए कोई पेन डाउन हड़ताल तक की गई। इससे साफ पता चलता है कि कर्मचारी कितने खौ+फ में हैं।
उन्होंने कहा की यहां स्थानीय कांग्रेस नेता की ओर से रेत माफि+या से जुड़े हुए व्यक्ति को यूथ कांग्रेस का प्रधान बनाया गया हैं, जो कि बड़े स्तर पर रेत सप्लाई का काम करता हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में मीडिया को साथ लेकर नदी में जाकर रेत की रिकॉर्डिंग कर रेत बेचने का प्रूप रखने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि संतोषगाड़ से लेकर झालेडा तक स+ट्टे की 35 नई दुकानें खुल गई हैं जबकि श+राब की भी काफी दुकानें खोली गई हैं। सतपाल सत्ती ने पुलिस कर्मचारियों पर एक सेटिंग के तहत ऊना में तबादला कराकर माफि+या राज को संरक्षण देने का आरोप लगाया है और इस मामले को विधानसभा में भी उठाने की बात कहीं हैं।
उन्होंने कहा है जिला में स+ट्टे की ऑनलाइन लॉटरी का कारोबार चल रहा हैं। हर 15 मिनट में रिजल्ट निकल रहा हैं। सभी को पता है लेकिन पुलिस को इसके बारे में कोई जानकारी तक नहीं हैं। कांग्रेस के लोगों द्वारा गुंडा+गर्दी की जा रही हैं और उनको स्थानीय नेताओं का संरक्षण मिल रहा है।
सतपाल सत्ती ने आक्रा+मक होकर कांग्रेस सरकार पर निशा+ना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले लोगों को चुनाव जीतने के लिए 10 गारंटियां दी थी लेकिन अब वह पूरी नहीं हो रही हैं और अब केंद्र के पास लोटा लेकर पैसे मांगने जा रहे हैं। सती ने कहा है कि मोदी चो+र लुटे+रों को कुछ नहीं देगा। हिमाचल को बनता हक केंद्र दे रहा हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र की ओर से बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर करोड़ रुपए दिए गए है लेकिन प्रदेश सरकार कोई भी पैसा ना दिए जाने से साफ मुकर रही हैं क्योंकि यह पैसा उनकी जेब में नहीं गया हैं।
सती ने कहा कि यह पैसा बेई+मान कांग्रेसियों को नहीं जाएगा बल्कि सीधा जनता की जेब में जाएगा। उन्होंने कहा इसका खामियाजा कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। लोकसभा चुनावों में बीजेपी चारों सीट जीतेगी और उसके बाद हिमाचल में कांग्रेस को अलविदा होना तय हैं। उन्होंने कांग्रेस के 5 साल पूरे नहीं होने की बात कही हैं।
उन्होंने कहा है अगर किसी के साथ कांग्रेस धक्का करती है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और उसको लेकर हमें गांव स्तर पर एकजुट होकर साथ होना पड़े। सत्ती ने गोबर खरीद और दूध खरीद को लेकर कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए लोगों की ओर से इसका इंतजार किए जाने की बात कही। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब उनका गोबर खरीदा जाएगा और कब दूध 100 रुपए लीटर उनसे सरकार खरीद करेगी इसको लेकर प्रदेश की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
