संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर में बेसहारा पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब लोगों का बाइक पर व पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं। यहां बाजार में भी बेसहारा पशु घूम रहे हैं जो यहां हादसों का कारण बन रहे हैं। इसी तरह की एक घटना नूरपुर बाज़ार ने सीसीटीवी में कैद हुई हैं जहां एक बेसहारा गाय ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी हैं।
यह विडियो पीड़ित की ओर से सोशल मीडिया में डाल कर नूरपुर प्रशासन व नूरपुर नगर परिषद से आग्रह किया गया कि इन आवारा पशुओं का कुछ किया जाए नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। हालांकि यह यह घटना कुछ दिन पहले की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह भी एक महिला व एक पुरुष को मंदिर जाते समय इन आवारा पशुओं ने टक्कर मार घायल किया हैं।
पीड़ित नूरपुर निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि मैं देर शाम करीबन साढ़े आठ बजे अपने घर से स्कूटी पर चौगान की तरफ जा रहा था तो नूरपुर में बाजार चौधरिया दा खू के पास ऊपर से आ रही कचैरिया सड़क से एक बेसहारा गाय तेज भागती हुई मेरी स्कूटी को टक्कर मारती हुई आगे भाग गईं और टक्कर से मेरी स्कूटी टूट गई पर मैं खुद बाल बाल बच गया । इसके साथ ही रात होने की वजह से बाजार में आवाजाही कम थी नहीं तो यह गाय किसी को भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती थी। उन्होंने म प्रशासन व नूरपुर नगर परिषद से अनुरोध किया हैं कि इन आवारा पशुओं का कोई समाधान जरुर निकाले अन्यथा कल को कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।
नगरपरिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि उन्होंने नूरपुर एसडीएम, बीडीओ नूरपुर, इओ नूरपुर के साथ इस समा।स्या को लेकर मीटिंग की हैं। हमने एक जगह चयनित की है यहां इन पशुओं को रखा जाएगा ओर शहर वासियों को इस समास्या से जल्द ही निजात दिलवाई जाएगी ।
