अरविंदर सिंह,हमीरपुर: शनिवार को भाजपा मंडल हमीरपुर के चुनाव में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक व्यक्ति विशेष की ओर जो गलत व्यवहार किया गया है वह भाजपा का कल्चर नहीं हैं। जिसने भी यह हरकत की है उसके खिलाफ प्रदेश अनुशासनात्मक कमेटी निश्चित तौर पर संज्ञान लेगी । यह बात प्रदेश भाजपा के पूर्व सचिव विजयपाल सोहरू मीडिया से बात करते हुए कही।
हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश भाजपा के पूर्व सचिव विजयपाल सोहरू ने कहा कि भाजपा में हर काम नियमों के मुताबिक होता है और हर किसी को बात रखने का भी अधिकार हैं, लेकिन जिस ढंग का व्यवहार मंडल के चुनाव में किया गया उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निश्चित तौर पर पार्टी के लोग इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हंगामा करते बात रखने का तरीका सरासर गलत हैं,जो हमीरपुर मंडल चुनाव के दौरान देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों को इस चुनाव प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए था वही लोग इसमें बुलाए गए थे। सभी लोग इसमें शामिल नहीं हो सकते थे, लेकिन कुछ लोगों को शायद यह बात रास नहीं आई और उन्होंने बेवजह से इसे लेकर हंगामा खड़ा कर दिया।
विजयपाल सोहारु ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा संगठन में फेरबदल हो रहा हैं प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं उसके बाद कार्यकारिणी बनाई गई। जिला अध्यक्ष बदले गए हैं। अब पूरे प्रदेश में मंडल अध्यक्ष बदले जा रहे हैं। हमीरपुर जिला के सभी पांचों मंडल में अध्यक्ष बदले जाने हैं जिसके लिए नियम बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो लोगों से मुलाकात करके सब की राय लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विजयपाल सोहारु ने कहा कि हमीरपुर मंडल अध्यक्ष का चयन भी सर्वसम्मति के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के पांचों मंडल अध्यक्ष बनाने का फैसला प्रदेश के कद्दावर नेता दो बार के मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के ऊपर छोड़ देना चाहिए। उनका तजुर्बा कार्य करने की क्षमता और कार्यकर्ताओं को परखने के तज़ुर्बे का फायदा लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन, भोरंज,बड़सर के मंडल अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री की सहमति के साथ बनाने पर जाएगें और जिला भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं की सहमति भी इसमें शामिल हैं।
