अरविंदर सिंह,हमीरपुर:पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को अपना 79 वां जन्मदिन मनाया। इस उपलक्ष्य पर हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजयूमों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में लगभग 80 के करीब युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर युवा मोर्चा की ओर से फल भी वितरित किए गए।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय रिंटु शर्मा ने बताया कि प्रदेश के दो सफलतम मुख्यमंत्री रहे। प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन के अवसर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं और इसमें युवा बढ-चढ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. धूमल की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए सभी युवाओं ने कामना की।
