शिमला : कमल भारद्वाज -भाजपा द्वारा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पर फर्जी वोट बनाने के आरोप लगाए जा रहे है और चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग उठा रहे है।वही कांग्रेस भाजपा के आरोपो को सिरे से खारिज कर भाजपा पर चुनावो से भगाने के आरोप लगाए है।
सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि ये चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले होने थे , लेकिन भाजपा ने इन चुनावो को टाला गया और कांग्रेस ने सत्ता में आते ही चुनाव घोषित किए उन्होंने कहा कि हार देख कर बौखला गई है और फर्जी वोट बनाने के आरोप लगा रही है जबकि वोट सही तरीके से बनाए जा रहे है। भाजपा बहानेबाजी कर इन चुनावों से भागना चाह रही है लेकिन इससे कुछ नही होने वाला है। कांग्रेस नगर निगम को लेकर तैयार है ।
