सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सैक्टर 3 के एबी टूल कंपनी में सोमवार सुबह को भीषण आग लग गई। इस उद्योग में कैमिकल व लोहे का उपयोग होता है। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।
फिलहाल फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। लेकिन एक व्यक्ति के आग में झुलसने से घायल होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार यह आग फैक्ट्री में इस्तेमाल किये जा रहे थिनर से भड़क गई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। मौके पर मौजूद फैक्ट्री मज़दूर ने बताया कि वह काम कर रहे थे। अचानक आग लग गई। इस दौरान उनका एक साथी ज़ख़्मी हुई है।
वहीं फायर अफसर टेक चंद ठाकुर ने बताया कि उन्हें सुबह जब आग की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने दूसरी मंज़िल पर लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया. इसके बाद दूसरी टीम भी मौके पर गई। 02 वाटर टेंडर और 11 कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में करोड़ों की सम्पति का नुक्सान होने से बचाया गया है।
